सुदामा चरित्र और शुकदेव विदाई के प्रसंगों से भक्तिमय हुआ नोएडा, पांच संतों का मिला सान्निध्य

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन शुक्रवार को श्री सुदामा चरित्र और शुकदेव विदाई के भावपूर्ण प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति, ज्ञान और सनातन संस्कारों का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम में पांच पूज्य संतों का सान्निध्य विशेष आकर्षण रहा।
कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन करते हुए प्रेम, विश्वास, निस्वार्थ भाव और समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता में धन, पद और प्रतिष्ठा का कोई महत्व नहीं होता, बल्कि प्रेम और विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। श्रीकृष्ण और सुदामा का प्रसंग समाज को मित्रता निभाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और जीवन में विनम्रता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को सदाचार, सेवा और संस्कारों से युक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी, पूज्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज तथा वृंदावन के श्री सुदामा कुटी महाराज सहित संतों का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी तथा उपमुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर उपस्थित रहे। सरयू प्रसाद यादव, एसपीओ कुशीनगर सहित मनोज गुप्ता, राजीव त्यागी और नरेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे। भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, सुनीता मित्तल, डॉ. टी.एन. गोविल, प्रताप मेहता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, डॉ. नरेश शर्मा, मनोज बंसल, संगीता सैनी, विकास अग्रवाल, विनय शर्मा, अजय सरीन, संतोष बंसल, सौरभ गोविल, सीए सुरेंद्र गर्ग, राजेंद्र गर्ग और मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *