लखनऊ में पिंक वुमेन क्लब की डांडिया नाइट ने बिखेरी उत्सव की छटा

लखनऊ में पिंक वुमेन क्लब की डांडिया नाइट ने बिखेरी उत्सव की छटा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पिंक वुमेन क्लब द्वारा भावना सिंह की मेजबानी में गोमती नगर स्थित ग्रैंड जेबीआर में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों, लजीज व्यंजनों और गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।

इस खास अवसर पर मेजबान भावना सिंह के साथ लावण्या सिंह, कुसुम लता सिंह, शिल्पी चौहान, वंदना, अनामिका, दिव्यांशी पुरी, मीनाक्षी सिंह, नीलिमा सिंह, निशि अनुराग, नेहा, पारुल सिंह, निधि वर्मा, रितु वर्मा और सारिका सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में हर ओर उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक संगीत की धुनों पर मेहमानों ने गरबा और डांडिया का भरपूर आनंद उठाया। खेलों और स्वादिष्ट खानपान ने शाम की रौनक को और बढ़ा दिया।

इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों की खूबसूरती को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। हंसी, संगीत और नृत्य से सजी इस शाम ने सभी को एक-दूसरे के साथ समय बिताने और खूबसूरत यादें संजोने का अवसर दिया। पिंक वुमेन क्लब की यह पहल आपसी सौहार्द, मित्रता और उत्सव की भावना का एक शानदार उदाहरण बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *