जीएसआरसी इंडस्ट्रीज में उपलब्धियों की छलांग, धर्म यादव बने कार अचीवर

जीएसआरसी इंडस्ट्रीज में उपलब्धियों की छलांग, धर्म यादव बने कार अचीवर

रामफल और धर्म कुमार सहित 5 ने रचा इतिहास, 15 अक्टूबर को होगा सम्मान समारोह

 

बाराबंकी। जीएसआरसी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के लिए अक्टूबर का महीना बड़ी उपलब्धियों वाला साबित हो रहा है। कंपनी के अनुसार, पहली बार एक साथ कई लीडर्स ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर संगठन का गौरव बढ़ाया है। इन उपलब्धियों में जनकल्याण किसान एसोसिएशन (जेकेए) के चेयरमैन धर्म कुमार यादव की सफलता प्रमुख रही, जिन्होंने कार फंड अचीवर से कार अचीवर का सर्वाेच्च खिताब हासिल किया है। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, धर्म कुमार यादव को दो लाख रुपये का मुफ्त एलआईसी बीमा भी दिया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही उन्हें कार भेंट कर सम्मानित करने की तैयारी है। कंपनी ने उनकी सफलता को मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताया है। इसी क्रम में कंपनी के बोर्ड मेंबर राम फल ने स्टार डायरेक्टर का पद हासिल करते हुए हाउस फंड अचीवर बनने की उपलब्धि प्राप्त की। वहीं, युवा लीडर अक्षय सोनी और संघर्षशील लीडर सत्यनाम तथा अबूदुजाना ने एक लाख रुपये के मुफ्त एलआईसी बीमा से जुड़े सुरक्षा फंड अचीवर का खिताब हासिल किया। इन उपलब्धियों पर कंपनी के संस्थापक एवं सीएमडी आरसी यादव, बोर्ड मेंबर जसकरन लाल मौर्या, एआर यादव, नान्हू शर्मा सहित जीएसआरसी और जेकेए परिवार ने सभी अचीवर्स को बधाई दी। संस्थापक आरसी यादव ने कहा कि धर्म कुमार यादव जैसे समर्पित लीडर कंपनी की असली पूंजी हैं। उनकी सफलता अन्य सदस्यों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। कंपनी की ओर से सभी उपलब्धि हासिल करने वाले लीडर्स के सम्मान में 15 अक्टूबर को बाराबंकी के मलिक मैरिज हॉल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद और प्रदेश के सैकड़ों लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *