डॉ. अंकुर सक्सेना ने चिकित्सक सदस्य एवं डॉ. जौली सक्सेना ने अध्यापक सदस्य पद हेतु किया नामांकन

डॉ. अंकुर सक्सेना ने चिकित्सक सदस्य एवं डॉ. जौली सक्सेना ने अध्यापक सदस्य पद हेतु किया नामांकन

 

20 वर्षों से अधिक का अनुभव, चिकित्सक एवं शिक्षक समुदाय के हितों के प्रति प्रतिबद्धता

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. अंकुर सक्सेना एवं डॉ. जौली सक्सेना ने आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को अपने-अपने निर्धारित पदों हेतु नामांकन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनेक चिकित्सक एवं शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने दोनों के प्रति अपना समर्थन एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

 

डॉ. अंकुर सक्सेना ने चिकित्सक सदस्य पद हेतु किया नामांकन

 

डॉ. अंकुर सक्सेना वर्तमान में गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, लखनऊ के रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, उत्तर प्रदेश में चिकित्सक सदस्य पद हेतु लखनऊ, फैजाबाद सहित देवीपाटन मंडल से अपना नामांकन दाखिल किया।

 

चिकित्सा क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. अंकुर सक्सेना चिकित्सकों के व्यावसायिक जीवन में आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं से भली-भाँति परिचित हैं। उन्होंने चिकित्सक समुदाय की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा उनके हितों, सम्मान एवं अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

डॉ. जौली सक्सेना ने अध्यापक सदस्य पद हेतु किया नामांकन

 

डॉ. जौली सक्सेना वर्तमान में गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, लखनऊ के रसशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालयों से संबद्ध आयुर्वेदिक शैक्षिक संस्थानों के अध्यापक सदस्य पद हेतु अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

 

शैक्षणिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली डॉ. जौली सक्सेना आयुर्वेदिक शिक्षकों के समक्ष आने वाली विभिन्न व्यावसायिक एवं संस्थागत समस्याओं से परिचित हैं। उन्होंने शिक्षक समुदाय के हितों, सम्मान एवं शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

चिकित्सक एवं शिक्षक समुदाय के साथ खड़े रहने का संकल्प

 

डॉ. अंकुर सक्सेना एवं डॉ. जौली सक्सेना ने आज निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश एवं रिटर्निंग आफीसर, आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उ०प्र०, लखनऊ के समक्ष अपना-अपना नामांकन दाख़िल किया । आप दोनों चिकित्सक अपने अनुभव के आधार पर चिकित्सकों एवं शिक्षकों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे चिकित्सक एवं शिक्षक समुदाय के साथ खड़े रहेंगे तथा उनकी वास्तविक समस्याओं, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े विषयों को संबंधित मंचों पर उठाने का प्रयास करेंगे।

 

प्रस्तावकों, अनुमोदकों एवं समर्थकों की रही उपस्थिति

 

नामांकन के अवसर पर डॉ. संकल्प सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अविधा सिंह, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. अवधेश बरनवाल, डॉ. रंजना राजपूत, डॉ. अनुपम शुक्ला, डॉ बिनय कुमार पांडे, डॉ दीपक सुधी, डॉ पद्मजा पी आर, डॉ. गौरव राजपूत, डॉ. विनय, डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. कौशलेन्द्र प्रताप सिंह एवं डॉ. अभिषेक शुक्ला सहित अनेक चिकित्सक, शिक्षक एवं समर्थक उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंकुर सक्सेना एवं डॉ. जौली सक्सेना के प्रति अपना समर्थन एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम में चिकित्सक एवं शिक्षक समुदाय के हितों, बेहतर प्रतिनिधित्व तथा आपसी सहयोग की भावना प्रमुख रूप से सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *