समाजसेवी व प्रधान ने फीता काटकर किया उद्घाटन

समाजसेवी व प्रधान ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 

कुड़वार सुल्तानपुर। श्रीराम लीला समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय राम लीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सुन्दर सिंह ऊर्फ लहूरी व ग्राम प्रधान राजकुमार यादव द्वारा फीता काटकर किया गया।

रविवार को क्षेत्र के राम लीला मैदान (पावर हाउस के सामने) 11 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर सिंह ने कहा कि जिस तरह उनके द्वारा पूर्व में रामलीला परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला जाता था वह अनवरत जारी रहेगा।ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। आए हुए अतिथियों का रामलीला समिति के अध्यक्ष राम सूरत तिवारी, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव रमेश तिवारी, शशि कांत तिवारी आदि ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर पूर्व प्रधान नित्यानंद तिवारी, डॉ पवन कुमार सिंह, नयन बहादुर सिंह, प्रखर सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनीष तिवारी, यज्ञ प्रसाद सिंह,सुशील तिवारी उर्फ विवेक, दीपक तिवारी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उपनिरीक्षक अम्बरीश पाठक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *