शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा–
सुल्तानपुर,भदैया। ब्लॉक क्षेत्र के अभिया कला जुनियर हाई स्कूल के कक्षा 7 के छात्र शिवांश धुरिया की विद्यालय की शिक्षिका ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। छात्र जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों को अवगत कराया कि डंडों से मैडम ने उसकी पिटाई की है। जिससे उसके हाथ मे निशान पड़ गया है,बच्चा दर्द से कराह रहा है। वहीं पर छात्र के पिता पंकज कुमार ने बताया कि चोट के निशान को दिखाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य को अवगत करा दिया गया है।

