आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीरÓ का दूसरा ट्रेलर जारी, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीरÓ का दूसरा ट्रेलर जारी, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म ‘उड़ता तीरÓ का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म हास्य और जासूसी रोमांच से भरपूर है। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। इसमें राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, संदीप आनंद और राहुल बोस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म पहले 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3Ó के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी। अब यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

‘उड़ता तीरÓ का पहला ट्रेलर 23 सितंबर को जारी किया गया था। इसमें आयुष्मान खुराना के पाकिस्तानी जासूस के किरदार की झलक दिखाई गई थी। वहीं, दूसरे ट्रेलर में उनके किरदार के अनोखे कारनामों और कहानी के हास्यपूर्ण पहलुओं को सामने लाया गया है।

फिल्म की कहानी में आयुष्मान का किरदार भारत आने के बाद अपनी याददाश्त खो देता है। इसके बाद वह देशभक्ति का चोला ओढ़कर अपने ही देश के लोगों को मारने के इरादे से आगे बढ़ता दिखाई देता है। कहानी में जासूसी, हास्य और रोमांच का मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव आतंकवादी की भूमिका में नजर आए हैं। उनके किरदार की झलक भी दूसरे ट्रेलर में दिखाई गई है। फिल्म में आयुष्मान और सारा की जोड़ी के साथ अन्य कलाकार भी कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।

अब दर्शकों की नजर 23 अक्टूबर को होने वाली फिल्म की रिलीज पर है। हास्य और जासूसी रोमांच के मेल वाली इस फिल्म से निर्माताओं को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *