पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे चंद्रेश मिश्र

पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे चंद्रेश मिश्र

जौनपुर । पत्रकार पं. चंद्रेश मिश्र की 5वीं पुण्यतिथि साथ कुटीर संस्थान में मनाई गई। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचन पं. प्रकाश चंद्र पाण्डेय विद्यार्थी ने भरत के संस्कार को रेखांकित करते हुए बताया कि कथा हम सभी को यह सिखाती है कि हम अपने बच्चों को शिक्षा, धर्म तथा संस्कारवान बनाए इस अवसर पर प्रो मनोज मिश्र जनसंचार विभागाध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने अपनी स्वरचित कविता को पढ़कर पंडित चंद्रेश मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया। संचालन प्रो रमेश मणि त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य ने किया। द्वितीय सत्र में विमर्श गोष्ठी आयोजित हुआ गोष्ठी का विषय पत्रकारिता एवं पं. चंद्रेश मिश्र का मानक संदर्भ सूचना क्रान्ति युग में ग्रामीण युवाओं के समक्ष संभावनाएं एवं चुनौतियां में कार्यक्रम के मुख अतिथि प्रो0 राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई ने कहां चंद्रेश मिश्र ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे। उनका समग्र जीवन पत्रकारिता जगत के लिए अनुकरणीय रहा। विशिष्ट अतिथि शशिधर पाठक ने स्वतंत्रता चंद्रेश मिश्र के जीवन के बारे बताते हुए कहा कि अपनी लौकिक प्रखरता से इस भूमि को वनस्थली से तपोस्थली में बदलकर ग्रामीण अंचल में शिक्षा की ज्योति जलाई ।सभाजीत त्रिवेदी प्रखर ने पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र के जीवन आदर्श की चर्चा कर अपनी कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त किया। अरुण कुमार सिंह पप्पू, राजीव कुमार सिंह सेवायोजन अधिकारी, अजय कुमार शुक्ला पत्रकार, दिनेश चौधरी पूर्व विधायक, राजीव सिंह प्रबंधक, प्रो सुरेश पाठक प्राचार्य, नवनीत मिश्र पत्रकार, ने पंडित चंद्रेश मिश्र के जीवन एवं पत्रकारिता पर अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता एड. रामकृष्ण त्रिपाठी ने किया। आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पांडे ने किया। प्रबंधक डॉ अजेंद्र कुमार दुबे एवं आलोक मिश्र ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन प्रबंधक डॉ अजेंद्र कुमार दुबे ने किया। श्यामनारायण पाण्डेय , भूषण मिश्र, रामसुमेर मिश्र, पत्रकार रामदयाल द्विवेदी, प्रभाकर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *