वरिष्ठजनों के अधिकार और सहायता पर चर्चा
जौनपुर। जनता जनार्दन इण्टर कालेज इण्टर कालेज मेंहदी मछलीशहर, जौनपुर’’ में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं’’ के विषयों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुशील कुमार सिंह, सिविल जज द्वारा वरिष्ठ जन लोगों के अधिकार और कर्तव्य तथा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं अटल पेंशन योजनाएं एवं सहायता प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जा रही सुविधाएं पाक्सो अधिनियम अधिकार और कर्तव्य विधिक जागरूकता बालिकाओं के जागरूकता और 15100 के बारे में बताते हुए कहा कि वरिष्ठ जन बालिकाएं हमेशा आदर सम्मान के पात्र हैं उन्हें सरकार और कानून न्यायालय का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करने पर बल दिया । अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र फ्रंट ऑफिस पैरालीगल वॉलिंटियर डिफेंस काउंसिल सिस्टम राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में सदैव ही वरिष्ठजनों, नारियों, बालिकाओं का सबसे अधिक सम्मान किया जाता रहा है । उन्होंने कहा कि हमारे आज के लिए वृद्ध जनों ने महिलाओं अपना कल दिया है तभी आज हम यहां पर उपस्थित हैं उन्होंने 15100, 1098, 112 जैसे उपयोगी नंबरों के बारे में बताया। देवेंद्र कुमार यादव,ने कहा कि हर गरीब वंचित को विधिक सहायता दी जाती है । गिरिजा शंकर, यादव काउंसलर राज्य समन्वयक, श्री वागीश सिंह द्वारा संचालित टेली न्याय विभाग प्रभारी संस्थान एवं विद्यालय की छात्राएं और छात्र प्रधानाचार्य प्रबंधक और शिक्षक गण उपस्थित रहे।

