जनसेवा केंद्र से लाखों का सामान चोरी

जनसेवा केंद्र से लाखों का सामान चोरी

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केराकत सरकी रोड पर अकबरपुर तालाब के पास स्थित जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर, बैटरी, लैपटॉप, प्रिंटिंग मशीन और करीब 12 हजार रुपये नकद उठा ले गए। घटना के बाद इलाके में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। सरोज बड़ेवर निवासी राहुल यादव का अकबरपुर तालाब के पास मुख्य सड़क पर जनसेवा केंद्र है। बीती रात चोरों ने केंद्र को निशाना बनाते हुए पहले ताला तोड़ा, फिर अंदर रखा कीमती सामान और नकदी समेटकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर संचालक को चोरी का पता चला। जनसेवा केंद्र से जरूरी उपकरण और नकदी चोरी होने से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और जनसेवा केंद्र से हुई चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *