जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में (प्रथम पाली का प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपराह्न 02:00) में आयोजित किया गया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में (प्रथम पाली का प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपराह्न 02:00) में आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) के अधिकारों, कर्तव्यों तथा मतदान सामग्री के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ ही खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन में अमिट स्याही लगाने की प्रक्रिया, मतपेटिका को खोलने एवं बंद करने तथा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से मतपेटिका में पेपर सील लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में उपलब्ध कराई गई अध्ययन सामग्री का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर उसका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, परियाजना निदेशक के0 के0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

————

जौनपुर 16 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

 

डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने अवगत कराया है कि ओ0डी0ओ0पी0 टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना 2026-2027 के अन्तर्गत जिन सम्बन्धित लोगों ने आवेदन किया है, उनका साक्षात्कार 17 अक्टूबर 2026 पूर्वान्ह 11.00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में प्रस्तावित है। 17 अक्टूबर 2026 को आवेदक आधार कार्ड/ड्राईविंग लाईसेंस/ पैन कार्ड /अन्य कोई प्रमाणित पहचान पत्र के साथ जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मतापुर, जौनपुर में पूर्वान्ह 11:00 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

 

———–

जौनपुर 16 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार सिंह की देखरेख में आज 16 अक्टूबर 2026 को ‘‘जनता जनार्दन इण्टर कालेज इण्टर कालेज मेंहदी मछलीशहर, जौनपुर’’ में “Legal Services to Senior Citizens Scheme, 2016, NALSA Helpline 15100, International Day of Girl Child, Free Legal Aid, Upcoming National Lok Adalat, केन्द्र/राज्य सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं’’ के विषयों पर एक भव्य विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा वरिष्ठ जन लोगों के अधिकार और कर्तव्य तथा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं अटल पेंशन योजनाएं एवं सहायता प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क दी जा रही सुविधाएं पाक्सो अधिनियम अधिकार और कर्तव्य विधिक जागरूकता बालिकाओं के जागरूकता और 15100 के बारे में बताते हुए कहा कि वरिष्ठ जन बालिकाएं हमेशा आदर सम्मान के पात्र हैं उन्हें सरकार और कानून न्यायालय का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करने पर बल दिया ।

 

अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर ने मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र फ्रंट ऑफिस पैरालीगल वॉलिंटियर डिफेंस काउंसिल सिस्टम राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में सदैव ही वरिष्ठजनों, नारियों, बालिकाओं का सबसे अधिक सम्मान किया जाता रहा है उन्होंने वेद पुराण उपनिषद महाकाव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी सभा तक सभा नहीं होती जब तक उसमें वरिष्ठजन न हो उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के 1990 के चार्टर का उल्लेख करते हुए हर स्थान पर हर जगह वृद्ध जनों का आदर सत्कार और सहायता करने का आवाहन किया उन्होंने उद्बोधन करते हुए कहा कि हमारे आज के लिए वृद्ध जनों ने महिलाओं अपना कल दिया है तभी आज हम यहां पर उपस्थित हैं उन्होंने 15100, 1098, 112 जैसे उपयोगी नंबरों के बारे में बताया।

 

इस सेमिनार में श्री देवेंद्र कुमार यादव, पैनल लायर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हर गरीब वंचित को विधिक सहायता दी जाती है वागीश सिंह ने सी एस सी न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और द्वारा टेली ला के बारे में के बारे में और जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार और नायब तहसीलदार ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ वास्तविक धरातल पर भी पीडित और प्रताड़ित लोगों को वृद्ध और वरिष्ठ स्त्री पुरुष और बालिकाओं को मिलना चाहिए घर में उनको इतना आदर सम्मान मिले की वृद्ध आश्रम और अनाथ आश्रम की आवश्यकता न पड़े और हर एक वृद्ध का आदर सम्मान निश्चित किया जाना चाहिए वृद्ध जनों की सहायता और सेवा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर रहता है थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा की जानकारी देते हुए 15100 1098 नंबर का उल्लेख किया गया । कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार यादव के द्वारा और आभार ज्ञापन कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज यादव के द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर श्री गिरिजा शंकर, यादव काउंसलर राज्य समन्वयक, श्री वागीश सिंह द्वारा संचालित टेली न्याय विभाग प्रभारी संस्थान एवं विद्यालय की छात्राएं और छात्र प्रधानाचार्य प्रबंधक और शिक्षक गण उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *