*प्रेस नोट—जौनपुर पुलिस*
*दिनांक-16.10.2026*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन, विभिन्न शाखाओं एवं यूपी-112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण तथा अर्दली रूम कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
आज दिनांक 16.10.2026 को डा0 यशवीर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट एवं अनुशासन का अवलोकन करते हुए वर्दी को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने हेतु नियमित व्यायाम एवं ड्रिल करने के निर्देश दिए गए।
परेड के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव एवं कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में यूपी-112 के वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों के उचित रखरखाव, साफ-सफाई एवं उनमें उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात अर्दली रूम किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

