भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———
जौनपुर 17 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित एक माह के राष्ट्रव्यापी अभियान का समापन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह, जौनपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री बृजेश सिंह प्रिंसु द्वारा फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, डीसी एनआरएलएम जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मा० एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिंसु ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं जन-जागरण गतिविधियों में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। मा० प्रधानमंत्री जी के प्रति जन-जागरण एवं दीप प्रज्ज्वलन अभियान में जनपद जौनपुर ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला प्रशासन, संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों, प्रबुद्धजनों एवं समस्त जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और समर्पित प्रयासों से जनपद ने यह उपलब्धि हासिल की है।
मा0 एमएलसी ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री जी के विजन एवं मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
कार्यक्रम में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर बनाई गई पेंटिंग्स तथा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों की सराहना करते हुए एमएलसी ने कहा कि बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक विकास, बेहतर सड़क संपर्क और स्वच्छ पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। यह उनकी रचनात्मकता, जागरूकता और विकसित भारत के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों का विकास एक सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश में सड़क एवं परिवहन संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे, हाईवे, मुख्य जिला मार्गों और ग्रामीण सड़कों के विकास से आवागमन सुगम हुआ है। रेलवे स्टेशनों एवं हवाई अड्डों पर सुविधाओं के विस्तार से भी आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली टीमों को बधाई दी तथा आगामी दशहरा एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
———–

