बृजेश कुमार बने एनएसजीओ इंडिया के जिला मुख्य आयुक्त

बृजेश कुमार बने एनएसजीओ इंडिया के जिला मुख्य आयुक्त

 

बाराबंकी। ग्राम कटका, सिरौली गौसपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र विनय प्रसाद को नेशनल स्काउट एंड गाइड ऑर्गनाइजेशन इंडिया की ओर से बाराबंकी जिले का जिला मुख्य आयुक्त बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला मुख्य आयुक्त बनाए जाने पर बृजेश कुमार ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बृजेश कुमार के गुरु एवं यूथ आइकॉन असद साजिद भी मौजूद रहे। बृजेश कुमार की नियुक्ति को जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला मुख्य आयुक्त के रूप में वे युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बृजेश कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बाराबंकी में स्काउट-गाइड से जुड़ी गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *