बल इंजन सरकार ने खत्म किया भय का माहौल: स्वतंत्र देव
भाजपा कार्यकर्ताओं से स्नातक चुनाव में प्रत्याशी की जीत के लिए जुटने का आह्वान
बाराबंकी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश से भय का माहौल खत्म किया है। महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। शुक्रवार शाम त्रिवेदीगंज स्थित श्री बैजनाथ गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अलादादपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जल शक्ति मंत्री ने चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विरोधियों की बातों में उलझने के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें। चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से लगातार संपर्क करने तथा मतदान के दिन उन्हें बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी से ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित होगी। बैठक में विधायक दिनेश रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, डॉ. मंजू वर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद र
हे।

