*कांग्रेज पार्टी की मानसिकता हमेशा दलित विरोधी रही सुरजीत कुमार* 

*कांग्रेज पार्टी की मानसिकता हमेशा दलित विरोधी रही सुरजीत कुमार*

 

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल, दुष्यंत कुमार गौतम के समर्थन में उतरे विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

: दलित समाज के लोगों का सम्मान करने की नसीहत, कहा- न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बार-बार मामले को उठाना उचित नहीं

 

हरिद्वार। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने कांग्रेस पर दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दलित समाज के प्रति रवैया नया नहीं है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बाबू जगजीवन राम के समय से ही कांग्रेस की नीतियों में दलित समाज के प्रति विरोध दिखाई देता रहा है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के व्यक्ति को संवैधानिक पद पर जिम्मेदारी मिलने पर विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सुरजीत ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी जांच के बाद सीबीआई जांच की मांग और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों को सामने रखा जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली हाईकोर्ट से दुष्यंत कुमार गौतम को राहत मिली है और सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित दुष्प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।

सुरजीत कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंकिता भंडारी के माता-पिता को राजनीतिक गतिविधियों में आगे कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता पूरे देश की बेटी थी और उसके मामले में न्याय मिलना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन किसी भी परिवार की पीड़ा को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा �

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *