हनुमान कोप से धूधू कर जली सोने की लंका
रोमांचकारी लीला देख प्रफुल्लित हुए दर्शक
गोण्डा।
मालवीय नगर स्थित जनपद मुख्यालय की प्राचीन नगर रामलीला में अष्टम दिवस लीला में लंका में पहुंचे हनुमान जी के कोप से धू धू कर जली सोने की लंका का रोमांचकारी मंचन से दर्शक मुग्ध हो गए।
अयोध्याधाम के हनुमत लीला मंडल के कलाकारों ने भगवती सीता की खोज में हनुमान जी लंका पहुंचकर अशोक वाटिका में सीता से भेंट किया और वाटिका में फल खाने के दौरान राक्षसों से हुए युद्ध के हास पूर्ण मंचन से दर्शक जहां प्रफुल्लित हुए वहीं लंका के दरबार में रावण व हनुमान संवाद से श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। लीला का समापन हनुमान जी द्वारा लंका विध्वंस से हुआ। लीला कमेटी की ओर से सुनहरे रंग व झालरों से लंका सजाया गया था। लंका जलाने पर पटाखे व फुलझड़ी से बच्चे खुशी से झूम उठे।
रामलीला में आए श्रद्धालुओं का अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं लीला संरक्षक अरुण कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,संजय तिवारी, धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, सभासद रामगोपाल साहू, हरीश शुक्ला राजेश तिवारी, अलंकार सिंह एवं गोपेश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

