उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. के निर्देश के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री परमानंद झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. के निर्देश के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री परमानंद झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22, इस प्रकार कुल 90 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों के गठन एवं प्रशिक्षण की कार्यवाही निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने हेतु मतदान केंद्रवार आरक्षित सहित 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 100 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इन सभी को 18 अक्टूबर, 2026 को कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मतदेय स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि समस्त पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर, 2026 को कलेक्ट्रेट से अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के पश्चात मतदान में प्रयुक्त सीलबंद मतपेटिकाओं को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा।

 

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरन्तर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद के नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपनी पार्टी की ओर से बूथ लेवल एजेंट को भी बूथों पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित कर दें, ताकि पात्र नागरिकों के नए नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग मिल सके।

उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 12 नवंबर, 2026 को, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक नियत है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को निर्धारित किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि त्रुटिरहित एवं शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जा सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद का वर्तमान जेंडर रेशियो 859 है। उन्होंने इसे बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अधिक से अधिक छूटी हुई महिला एवं युवा मतदाताओं का ऑनलाइन फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने का अनुरोध किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता पंजीकरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

—————-

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *