सत्संग में खुले भक्ति और मोक्ष के गूढ़ रहस्य

सत्संग में खुले भक्ति और मोक्ष के गूढ़ रहस्य

भक्ति मार्ग में नियमों के प्रति निष्ठा साधक के लिये आवश्यक

बस्ती। बड़े वन के निकट स्थित एक होटल के सभागार में जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज के पावन सत्संग लाइव टेलीकास्ट का आयोजन किया गया। सत्संग में संगत को आध्यात्मिक ज्ञान, परमात्मा प्राप्ति, सतभक्ति और पूर्ण मोक्ष से जुड़े गूढ़ रहस्यों से परिचित करवाया गया।

सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने बताया कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख सुविधाएं प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि परमात्मा की प्राप्ति के मार्ग को समझना भी है। इसके लिए पूर्ण गुरु से दीक्षा लेकर उनके बताए शास्त्रानुकूल भक्ति मार्ग पर चलना और आजीवन भक्ति की मर्यादाओं का पालन करना आवश्यक है। भक्ति मार्ग में नियमों के प्रति निष्ठा और अनुशासन साधक की आध्यात्मिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।भक्ति मार्ग पर चलने वाले प्रत्येक साधक को संयम विन्रमता और मर्यादा बनाए रखते हुए परमात्मा प्राप्ति के उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सत्संग का मुख्य संदेश यही रहा कि भक्ति मार्ग में केवल भक्ति करना ही नहीं, बल्कि सही विधि से भक्ति करना और उसकी मर्यादाओं का आजीवन पालन करना भी महत्वपूर्ण है। सत्संग में जिला कोर्डिनेटर लक्ष्मन दास , सालिकराम दास ,अशोक दास, मंदाकिनी दासी, बेचू दास, राधे श्याम दास, सुरेश दास,रामबहाल दास , लालता दास, आदित्य दास, राजेश दास अमरीश दास आदि सेवादार उपस्थित रहेे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *