चारो भाइयों का मिलन देख दर्षक भावविभोर

चारो भाइयों का मिलन देख दर्षक भावविभोर

जौनपुर। पंडित जी का ऐतिहासिक भरत मिलाप बड़े धूमधाम से शुक्रवार की रात में संपन्न हुआ। चारों भाइयों का भावपूर्ण मिलन देखकर लोगों की आँखें नम हो गई। भरत और शत्रुघ्न अपने बड़े भाई श्री राम को देखते ही नंगे पांव दौड़कर उनके गले लिपट गये और अश्रु की धारा बहने लगी। ऐसा मार्मिक दृश्य देख कर इकट्ठी भीड़ ने जय श्री राम का जोरदार जयकारा लगाया और लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए वातावरण को राममय कर दिया। पण्डित जी राम लीला समिति का ऐतिहासिक भरत मिलाप की शोभायात्रा नगर के अहियापुर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। नगर के अलावा सीमावर्ती जिलों से आया हुआ लॉग,झांकियां,विशालकाय डीजे लोगों की आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों सुतहट्टी बाजार,सब्जी मंडी,कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा,शाही पुल,ओलन्दगंज स्थित राम भरत मिलाप मंच पर पहुंच कर संपन्न हुआ। ओलन्दगंज में भगवान श्री राम और भरत का मिलाप देखने के लिए लोग दोनों तरफ हाथों में पुष्प लेकर बेसब्री से इंतजार करते रहे। जैसे ही भोर में श्री राम का पुष्पक विमान रथ करीब पहुंचा भरत और शत्रुघ्न चौदह वर्षों की विरह को बर्दाश्त नहीं कर पाए और नंगे पांव दौड़ कर अपने बड़े भाई श्री राम से लिपट गये और चारों भाइयों के नयन से अश्रु की धारा बहने लगी। यह दृश्य देख कर लोगों की आँखें नम हो गई। चारों भाइयों का मिलन प्रेम,भाईचारा,त्याग का संदेश देता हैं। कार्यक्रम के अंत में शामिल लाग, झांकियां,बनारस से आयी हुयी मां काली की भव्य आकर्षक मुखौटा तथा जौनपुर की झाकियों को पुरस्कृत कर सम्मान पत्र दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *