हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बना सूरज चौराहे का भंडारा

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बना सूरज चौराहे का भंडारा

सुल्तानपुर। जिले में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में एकता व भाईचारे की मिसाल दिखाई दे रही है। शहर की कई समितियो व भंडारों में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी भारतीय संस्कृति व साझा विरासत का अनुपम उदाहरण पेश कर रही है। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष व दरियापुर के पूर्व सभासद राजदेव शुक्ल ने बताया जिलेभर में दुर्गा पूजा महोत्सव में मुस्लिम व सिक्ख समुदाय की भागीदारी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से हमेशा रही है यही सुल्तानपुर की साझा विरासत की पहचान है। मेले के दौरान व्यापार का क्षेत्र हो या व्यवस्थाएं बनाने का समितियो में योगदान की बात हो या भंडारों में सहयोग की मुस्लिम व सिक्ख समुदाय के लोग हमेशा से ही इसमें बड़े भागीदार रहे। सूरज टाकीज चौराहे पर शुक्रवार को हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल भंडारे का आयोजन किया गया यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के लिए टेंट लगाकर बाकायदा बफेट सिस्टम बनाकर भोजन में पूरी सब्जी तहरी दाल चावल बुंदिया पापड़ व कोल्ड ड्रिंक का वितरण कराया गया जो देर रात तक चलता रहा।यहां हजारों श्रद्धालुओं ने कतार बद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया वहीं सामाजिक एकता की इस पहल को खूब सराहा। भंडारा कमेटी में प्रमुख रूप से रमेश कुमार गुप्ता बनारसी रावत शमीम अहमद मंत्री रावत राज गुप्ता शोएब अहमद मोहम्मद अनीस मोहम्मद अरमान मोहम्मद साबिर शुभम रावत राकेश शुक्ला संतोष शुक्ला सुशील मिश्रा अरुण कुमार आदि की भूमिका रही

मुस्लिम व सिक्ख समुदाय का दुर्गा पूजा महोत्सव में योगदान-बीपी सिंह

जिले के निवासी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे बीपी सिंह बीते कई वर्षों से दुर्गा पूजा महोत्सव मे पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद लेते है। यहां उन्होंने बताया देश में सभी धर्मो के आयोजन और उनका संदेश इंसानियत की रक्षा व सेवा भावना का माना जाता है। दुर्गा पूजा महोत्सव मे सिक्ख व मुस्लिम समाज की भागीदारी दिखाई देती है कई पूजा समिति है जिसमें ये लोग समाजिक व आर्थिक सहयोग करते है यही नहीं पंडाल बनाने विद्युत की सजावट करने व अन्य व्यवस्था में उनका बहुत योगदान रहता है। उन्होंने कहा जानकारी मिली है कि झारखंड के गिरिडीह जनपद से आने वाले सैकड़ो मुस्लिम समुदाय के कारीगर जिले में माता रानी के पंडाल को भव्य स्वरूप देते हैं यही साझा संस्कृति देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा महोत्सव की बधाई दी।

यहां होती है मुस्लिम समुदाय की भागीदारी

जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती है लंभुआ दुर्गा पूजा कमेटी में पत्रकार व समाज में सेवी वाजिद की हर मंच पर मौजूदगी साझा विरासत को बल देती है वही कुड़वार कस्बे में पूर्व प्रधान नौशाद अहमद विजय प्रकाश तिवारी उदय प्रकाश मिश्रा व दयाराम अग्रहरि की भूमिका की सराहना पुलिस व जिला प्रशासन करता है। बल्दीराय में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के शमीम खान व बाल गोविंद मौर्य की टीम पूजा समिति पुलिस प्रशासन के बीच सेतु का काम करती है नगर मुख्यालय पर अलीमुद्दीन साझा विरासत के रूप मैं देखे जाते हैं वहीं जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव इलियास अहमद, निसार अहमद गुड्डू भाई, कामरान जफर, नैयर रजा जैदी, सरदार बलदेव सिंह, सरदार कमलजीत सिंह, आजादर अहमद सामाजिक संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। बाध मंडी चौराहे पर स्थित महागौरी पूजा समिति हो या शास्त्री नगर स्थित दुर्गा माता पूजा समिति का पंडाल सूरज टॉकीज चौराहे की भंडारा कमेटी हर और हिंदू मुस्लिम की साझा विरासत व एकता की झलक दिखाई दे रही है। यहाँ नवरात्र के दौरान तारिक अहमद बीते कई सालों से नवरात्र के दौरान अपनी दुकान बंद कर सनातन व धर्म हिंदुओं की आस्था का सम्मान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *