वी बाज़ार ने फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर की घोषणा की

वी बाज़ार ने फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर की घोषणा की

लखनऊ। वी-बाज़ार ने इस फेस्टिव सीजन ग्राहकों की खरीदारी को और फायदेमंद बनाने के लिए फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर की घोषणा की है। यह ऑफर 22 नवंबर 2026 तक चलेगा और 7 राज्यों के 100 शहरों में मौजूद 130 स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

हेमंत अग्रवाल, फाउंडर और सीएमडी, वी-बाज़ार ने कहा त्योहारों के दौरान हम चाहते हैं कि ग्राहकों को उनकी खरीदारी पर ज्यादा फायदा मिले। फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर के जरिए ग्राहकों को उनकी खरीदारी पर अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि परिवारों के लिए फेस्टिव शॉपिंग आसान और किफायती हो।

वी-बाज़ार में पूरे परिवार के लिए मेन्सवियर, वुमेन्सवियर, किड्सवियर, फुटवियर, होम और किचन की जरूरत का सामान, ट्रैवल एक्सेसरीज और किराना प्रोडक्ट्स की रेंज उपलब्ध है। पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, शर्ट, टी-शर्ट, जींस, ट्राउजर, ट्रैकसूट की रेंज है। महिलाओं के लिए लहंगे, कुर्तियां, साड़ियां, सलवार-सूट, पलाज़ो, टॉप्स, जीन्स और लेगिंग्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। बच्चों के लिए भी आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों की आकर्षक रेंज पेश की गई है।

फेस्टिव फैशन स्वैग ऑफर के तहत, ग्राहक 1,999 की खरीदारी पर 199 में इलेक्ट्रिक केतली, 20 पीस का डिनर सेट या कम्फर्टर में से कोई एक प्रोडक्ट चुन सकते हैं। वहीं, 4,999 की खरीदारी पर ग्राहक 499 में मिक्सर ग्राइंडर ले सकते हैं।

सिर्फ 499 में मिक्सर ग्राइंडर मिलना हमारे फेस्टिव बजट के लिए बड़ी बचत रही,” सुनीता शर्मा ने कहा।

वी-बाज़ार में पुरुषों के कपड़ों की अच्छी रेंज है। हमें पूरे परिवार के लिए फेस्टिव और रोजमर्रा के कपड़े एक ही जगह पर मिल गए। इससे हमारी फेस्टिव शॉपिंग काफी आसान और किफायती रही स्थानीय ग्राहक राजेश कुमार ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *