अल्लापुर में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा 

अल्लापुर में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा

कपड़े और फोटोस्टेट की दुकान में रखा सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में शनिवार सुबह 9:30 बजे लेबर चौराहे के पास दो दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। एक दुकान कपड़े और दूसरी फोटोस्टेट की थी। आग से दोनों दुकानों में रखा सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर अफसरों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में नेता चौराहे के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकानों के अंदर से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने मकान मालिक बृजेश गुप्ता को इसकी जानकारी दी। वह ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। वे नीचे पहुंचे और इसके बाद दुकान मालिकों को सूचना दी गई। शटर खोला तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

आग तेजी से दोनों दुकानों में फैल गई। कपड़े की दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जल गया। फोटोस्टेट की दुकान में मशीनें और दूसरे उपकरण भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार सामान बाहर नहीं निकाल सके।

घटनास्थल के पास बिजली के पोल और तार लगे हैं। सिविल लाइंस फायर स्टेशन के प्रभारी राजेश चौरसिया ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी की जान नहीं गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *