प्रतीक-प्रांजल ने एएस क्लब ने दिलाई 2-0 की बढ़त
प्रयागराज। एएस क्रिकेट क्लब हनुमानगंज ने त्रिवेणीपुरम क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित कर तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। त्रिवेणीपुरम मैदान पर शनिवार को खेले गए
सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिवेणीपुरम क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन (दिव्यम 56, आयुष यादव 23, वेदांश यादव 16, सर्वेश सरोज 3/20, मयंक यादव 3/24, प्रांजल सिंह 2/17 बनाए।
जवाब में एएस क्रिकेट क्लब हनुमानगंज ने 22.3 ओवर में छह विकेट पर 165 रन (प्रतीक यादव 64, प्रांजल सिंह 34 नाबाद, मनु यादव 13, कप्तान अंशु विश्वकर्मा 12, आयु पांडेय 2/37, अंश ने 2/30 तथा रुद्र पाल और हिमांशु यादव एक-एक विकेट) बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रांजल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

