अल्लापुर में बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला

अल्लापुर में बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला

तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्रयागराज। शनिवार को छोटी दीवाली के दिन दोपहर जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। वह बच्चे शिवनगर कॉलोनी के लोहा पार्क स्थित पानी टंकी पर चढ़े थे। बच्चों की चीख्- पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी प्रकार उन्हें मधुमक्खियों से बचाया। इस दौरान तीन बच्चे घायल हो चुके थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर कॉलोनी के लोहा पार्क के गेट पर ताला बंद है। शनिवार दिन में करीब 11 बजे गेट को लांघकर कुछ बच्चे पार्क में चले गए और वहां स्थित पानी टंकी पर चढ़ गए। वहीं पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। घायल बच्चों में शिवम सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अयान सिंह पुत्र डॉ. अरुण कुमार सिंह और अनुश्रय श्रीवास्तव पुत्र अनुपम श्रीवास्तव सभी निवासी शिवनगर कॉलोनी हैं। इन घायल बच्चों को अल्लापुर स्थित साकेत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *