छोटी दीपावली के दिन 758 करोड़ का हुआ कारोबार

छोटी दीपावली के दिन 758 करोड़ का हुआ कारोबार

प्रयागराज। शनिवार को छोटी दीपावली पर शहर के बाजारों में खरीदारी के साथ कारोबार भी तेजी से बढ़ा। व्यापारिक अनुमान के मुताबिक, छोटी दीपावली पर विभिन्न क्षेत्रों में कुल 658 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार हुआ। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी सोना-चांदी की खरीदारी की रही। इस क्षेत्र में करीब 275 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार हुआ। वहीं, रियल एस्टेट में 140 करोड़ और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये का व्यापार किया गया।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि इसबार त्योहारी खरीदारी में मिठाई का कारोबार भी अहम रहा। इसके करीब 30 करोड़ रुपये के आस-पास का व्यापार किया गया। उन्होने बताया कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। वहीं कपड़े और जूते-चप्पल के बाजार में 15 करोड़, फर्नीचर में पांच करोड़ और आतिशबाजी में आठ करोड़ रुपये सजावटी सामान की बिक्री से पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। पारंपरिक पूजा सामग्री और खानपान से जुड़े सामान की भी बाजार में मांग रही। लाई-लावा का कारोबार 10 करोड़ रुपये पूजन सामग्री और माला-फूल के बाजार में 15-15 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना जताई गई। फल कारोबार का अनुमान भी 15 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पेंट-पुताई में तीन करोड़ और अन्य कारोबार में करीब 30 करोड़ रुपये का व्यापार किया हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *