ऋण माफी कोभूल गरीब सरकार, तीन वर्ष बाद भी 3940 किसानों का मामला शासन स्तर पर रुका

अयोध्या। तीन वर्ष बाद भी 3940 किसानों का मामला शासन स्तर पर रुका :-महर्षि
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी पहली ही बैठक में किसान ऋण माफी का निर्णय लिया था। परंतु सरकार बनने के 3 वर्ष बाद भी 3940 किसानों के ऋण माफी की आस शासन स्तर पर रुकी हुई है। किसान इस संदर्भ में जब जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराता है तो सारी शिकायतें जिले स्तर पर आकर रुक जाती हैं, जबकि इसका समाधान शासन स्तर पर होना है।
यह बातें किसान नेता महर्षि द्विवेदी राम  ने कही। इसी मुद्दे को लेकर आज  गुरुवार को वह 30 किसानों के साथ  गांधी पार्क में धरना दिया। एवं जब अपने रक्त से ज्ञापन पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को संबोधित करने जा रहे थे तो उन्हें पुलिस प्रशासन ने रोक लिया इस कारण उन्होंने कलम से पत्र लिखकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
महर्षि राम ने बताया कि यदि अतिशीघ्र किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो  किसानों के साथ विधानसभा भवन का घेराव करेंगे एवं वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार को गन्ना मूल्य भुगतान और किसान ऋण माफी कोई समस्या ही नहीं लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *