छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा, बेहतर शोध सुविधा एवं शोध का प्रसार विश्वविद्यालय की नैतिक जिम्मेदारी

 मिल्कीपुर-अयोध्या‌। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या निरंतर सफलताओं के बुलंदियों पर कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नित् नए आयाम स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 16 पायदान ऊपर छलांग लगाते हुए राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली में 45 वां स्थान प्राप्त किया है, साथ ही विश्वविद्यालय स्थापना से अब तक पहली बार सत्र 2020-2021 में इस विश्वविद्यालय के कुल 68 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा( नेट ) एवं 21 छात्र-छात्राओं ने जे.आर.एफ. की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
 विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने नेट एवं जेआरएफ में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उनसे कहा कि कड़े परिश्रम और दृढ़ विश्वास के साथ आपको संघर्षशील होकर अपने नए जीवन में समाज के उन लोगों का ध्यान रखना होगा जिनके जीवन में विकास का उजाला अभी नहीं पहुंचा है। डॉ सिंह ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों को भी उनके योगदान से विश्वविद्यालय के रैंकिंग में सुधार हेतु बधाई दिया तथा कहा कि छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा, बेहतर शोध एवं शोध का प्रसार किया जाना हमारा नैतिक जिम्मेदारी एवं कर्तव्य है।
 विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि मात्र 20 महीने के कार्यकाल में विश्वविद्यालय को एक्रीडेशन , नए शोध प्रक्षेत्र, उन्नतशील प्रजातियां, छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं निरंतर रोजगार, अप्रयोज्य भूमि को विकसित करना, दशको से कार्यरत् दैनिक श्रमिकों का विनियमितीकरण एवं विश्वविद्यालय का सुंदरीकरण किया जाना प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *