पूर्व मंत्री  व महानगर कमेटी अयोध्या ने किया जनसंपर्क

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर कमेटी अयोध्या ने किया जनसंपर्क आज टूट गयी विश्वास की डोर ,लौट चलो अखिलेश की ओर  कार्यक्रम के तहतपूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर कमेटी अयोध्या ने सहादतगंज व स्वर्गद्वार वार्ड अयोध्या में जनसंपर्क किया ,पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सहादतगंज में जनसंपर्क किया गया वही महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महानगर महासचिव हामिद जाफ़र मीसम  के साथ स्वर्गद्वार वार्ड में जकनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगा गया ।पूर्व मंत्री ने कहा कि “समाजवादी चले जनता के द्वार” कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा ,जनसंपर्क कार्यक्रम में जनता को समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यो को बताया जाएगा व भाजपा के झूठ की पोल खोली जाएगी ,महानगर महासचिव हामिद जाफ़र ने कहा की जिस तरह जनता का समर्थन मिल रहा है निश्चित ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी ।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ,महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव,पार्षद महेंद्र शुक्ला,मनोज जयसवाल, मो सुहैल, असलम पठान,शिवांशु तिवारी, विधाभूषण पासी, मंजीत यादव,सरोज यादव,अपर्णा जयसवाल,जगदीश यादव,राहुल यादव पिंटू,शहबाज़ लकी,प्रवीण राठौर, ईशा क़ुरैशी,रिककी यादव,संजीत सिंह,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,घनश्याम यादव,भगवानदीन निषाद,आशुतोष ,इत्यादि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *