प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. भूटान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नगादग पैल गी खोरलो’ से सम्मानित किया है. भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है. ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को किसी देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा हो. इससे पहले भी उन्हें सऊदी अरब, यूएई समेत 8 देश सम्मानित कर चुके हैं.
प्रधानमंत्री मोदी को भूटान ने ये पुरस्कार दोस्ती और आपसी सहयोग के लिए दिया है. भूटान सरकार ने बताया कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सहयोग किया. भूटान ने इस पुरस्कार के लिए अपने लोगों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा एक महान और आध्यात्मिक इंसान के रूप में देखा है. भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश आने का न्योता भी दिया है.

