अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) भुक्तभोगी बुजुर्ग विधवा महिला के आरोप के मुताबिक आरोपी ने उसको गुमराह कर उसकी कीमती ज़मीन का बैनामा करा लिया गया।अब विधवा महिला न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही है। ये मामला थाना कैंट के एफसीआई गद्दोपुर क्षेत्र का है। सोमवार को एसएसपी शैलेश पांडेय के यंहा फरियाद करने पहुंची पीड़िता थाना कैंट निवासी गद्दोपुर की सुनीता जायसवाल पत्नी स्व सरजू प्रसाद जयसवाल ने बताया कि उसकी बहु 23 दिसम्बर को विधवा पेंशन बनवाने के लिए ले गई थी और धोखे से उसी दिन उसकी 11 बिस्वा ज़मीन जो कि उसके पति के मरणोपरांत विरासत में मिली थी का बैनामा ग्राम पिपरी जिला सुल्तानपुर के प्रज्ञा सिंह पत्नी कुलदीप सिंह व हाइडल कॉलोनी अयोध्या के जूही आर्य पत्नी संजय शर्मा के नाम करा दिया। पीड़िता को जब इस सम्बंध में जानकारी हुई तो वो थाना कैंट से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक अपनी फरियाद लेकर गई और बैनामा रदद् करने की गोहार लगाई पर उसे कंही से न्याय न मिल पाने के कारण आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर साजिशकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने व बैनामा रदद् करने की अपील की है।

