अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व सदस्य जिला पंचायत राकेश जयसवाल ने सोहावल मां ज्वाला के स्थान पर आयोजित विशाल कम्बल वितरण समारोह में लगभग 3 हजार जरूरत मंदों को कंबल वितरित किया।श्री जयसवाल के अनुसार बीकापुर विधानसभा में 40 हजार कम्बल वितरित होगा।विधानसभा के प्रत्येक जरूरतमन्द तक कम्बल पहुंचे ये लक्ष्य रखा गया है।इस कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला मंत्री विमल जयसवाल उर्फ सरोज जयसवाल तथा संचालन पूर्व खिरौनी प्रधान प्रतिनिधि सत्यनाम सिंह ने किया। ज्ञातव्य हो कि राकेश जयसवाल बीकापुर विधानसभा से 2022 विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार हैं।श्री जयसवाल ने बताया कम्बल वितरण को विधानसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।मैं बीकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी मेरी जरूर है लेकिन कम्बल वितरण से उसका कोई लेना देना नहीं है।।वितरण समारोह में अशोक सिंह, अमरजीत पाण्डेय, गुरु मौर्या, सिराज अहमद पूर्व प्रधान कटरौली, साहबशरण यादव, पूर्व प्रधान खिरौनी मीना सिंह, जितेन्द्र तिवारी माही, राम प्रकाश, जियालाल,दीपक जयसवाल, ब्रजेश वर्मा,अनिल नेता,संतोष तिवारी,श्रीकांत पाण्डेय,राकेश साहू,अमर यादव,संतोष मिश्रा, संतोष रावत,मनोज मिश्रा सहित भारी संख्या में कम्बल प्राप्त करने वाले लाभार्थी मौजूद रहे।

