अयोध्या रुदौली में अग्निशमन केन्द्र का वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गया उद्घाटन

 

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।जनपद अयोध्या रुदौली(मवई) में अग्निशमन केन्द्र का  उद्घाटन किया गया, जिसका लोर्कापण में  सांसद लल्लू सिंह, विधायक रुदौली, जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अग्निशमन के अधिकारी व कर्मचारीगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। जिसमें प्रशासनिक भवन (अनावासीय) निर्मित है जिसमें कंट्रोल रूम, स्टोर रूम, परिवहन स्टोर, कार्यालय अग्निशमन अधिकारी कार्यालय व विजिटर रूम तथा मीटिंग हाल व बैरक, भोजनालय, स्नानागर, शौचालय सहित निर्मित है तथा इसमें स्टाफ- लीडिंग फा0मैन -01, फायर सर्विस चालक- 02, फायर मैन – 06, वाहन/मशीन – फायर टेण्डर 2500 ली0- 01 मय साज सज्जा सहित, वोलोरो कैम्पर मय पम्प – 01, प्राथमिक अग्निशमन उपकरण, जीवनरक्षा कार्य हेतु उपकरण की व्यवस्था की गयी है। इस केन्द्र से क्षेत्रवासियों से काफी राहत एवं सुविधा मिलेगी, पहले रूदौली क्षेत्र में किसी अग्निकाण्ड की सूचना को जनपद मुख्यालय जो कि लगभग 40 किमी0 दूर है पर पहुँचने से राहत व बचाव कार्य हेतु अग्निशमन वाहन / मशीन रवाना किया जाता था, जिसमें काफी समय लगता था। अग्निशमन केन्द्र रूदौली का निर्माण होने से किसी अग्निकाण्ड की सूचना मिलते ही अब मात्र कुछ समय में ही अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुँच जायेंगे व अग्निकाण्डों में होने वाली क्षति को काफी हद तक बचा पायेंगे।
  रूदौली क्षेत्र अग्निशमन केन्द्र चारों तरफ से 15 से 25 किमी तक घिरा हुआ है जिसमें कस्बा व ग्रामीण आंचल में भी जनता को अतिशीघ्र राहत व बचाव कार्य प्राप्त होगा। यह अग्निशमन केन्द्र खुल जाने से क्षेत्र की जनता को किसी अग्निकाण्ड हेतु अतिशीघ्र सहायता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *