अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या राम नगरी में सरयू तट पर मौनी अमावस्या के मौके पर कई प्रदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सभी देवी-देवता गंगा में वास करते हैं। इस कारण से इस दिन गंगा स्नान का महत्व है।हरिद्वार, प्रयागराज समेत गंगा से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों पर इन दिन स्नान करने के लिए लोग आते हैं। अन्य पवित्र नदियों में भी आज स्नान किया जाता है । इसी कड़ी ने आज अयोध्या में भी सरयु नदी के किनारे स्नान करने वाले भक्तों को तांता सुबह से ही लगा रहा । सरजू घाट के स्थानीय राम आधार पंडा ने बताया कि प्रभु राम की नगरी में मौनी अमावस्या का बहुत महत्व है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह से ही स्नान करने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है । भक्त अयोध्या से स्नान करके प्रयागराज को जाते हैं और प्रयागराज से स्नान करने वाले अयोध्या को स्नान करने आते हैं । ऐसी मान्यता है कि आज के दिन स्नान करने से सभी की मनोकामना पूर्ण होती है । स्नान के साथ साथ गौ दान , तिल दान, नए ऊनी वस्त्रों का दान करने से भी सुख शांति की अनुभूति होती है । भक्त सरयू में स्नान करने के बाद प्रभु राम के दर्शन कर रहे हैं, हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जा रहे हैं और अपने आराध्य से अपने परिवार और समाज की सुख शांति की कामना कर रहे हैं। अयोध्या में चारों तरफ मेला लगा हुआ है सभी श्रद्धालु मेले का भी आनंद ले रहे है ।

