सोनपुरा माइनर पुलिया में फंसे मृतक पशु से उठ रही दुर्गन्ध! विभाग मौन !

राजाबाजार( जौनपुर )
क्षेत्र के सोनपुरा नहर माईनर पुलिया मे कई दिन से फंसे मृतक पशु की भयंकर दुर्गन्ध से राहगीरो का चलना दूभर है वही बस्ती के लोग परेशान है बावजूद विभाग चुप्पी साधे मौन है !
महराजगंज विकास खण्ड क्षेत्र के विझवट सोनपुरा सरादुर्गादास के बीच
से होकर जाने वाली शारदा सहायक नहर खण्ड 36 से निकली विझवट- बासूपुर माइनर मे जब जब पानी आता है तब तब पानी बहाव के साथ सोनपुरा पुलिया के बंधे में आये दिन मृतक पशुओ फंसते रहते है !सड़े मृतक पशुओ की दुर्गन्ध से अगल बगल काफी दूर तक वातावरण दूषित होता है करीब तीन चार दिन से उसी सोनपुरा पुलिया मे मृतक अटका पशु फिर एक बार दुर्गन्ध का पर्याव बना है ! जिस कारण माइनर की सड़क पटरी होकर आना जाना दूभर है बगल बस्ती के लोग उठ रहे दुर्गन्ध परेशान है ग्रामीण पंकज कुमार राकेश पटेल विजय सिह कन्हई जैसे दर्जनो लोगो का कहना है कि सोनपुरा माइनर पुलिया पर पानी स्पीड ब्रेकर बने होने के कारण आये दिन ऐसी समस्या होती रहती है जब जब माइनर मे पानी आता है तब तब दो चार मृतक पशु पुलिया ब्रेकर पर अटके पडे मिलते है जिसमे बहुत ही तेज दुर्गन्ध निकलती है ! फंसे सडे़ पशु की मांस को आवारा कुत्ते नोच कर खाते रहते है वही कुत्ते गॉवो मे टहल कर बीमारी भी फैसाते है ! समस्या निदान हेतु विभाग भी कदम उठाने के लिये तैयार नही है जिस कारण वातावरण दूषित रहता है ! सम्बन्धित विभाग सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे है !इस सम्बन्ध मे ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योति सिह क पति शीवेन्द्र सिह जहॉ पशु विभाग पर ठीकरा फोड़ते है वही पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज अनवर खां ग्राम पंचायत को जिम्मेदार ठहराते अपना पल्ला झाड़ रहे हैं ऐसी स्थिति मे मृतक पशुओ का सड़ना गलना स्वाभाविक है विभाग की लापवाही से आम जनमानस परेशान है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *