श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्वेक्षण एवं देखरेख मे थाना सुरेरी पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुरारपुर तिराहा पर अभियुक्त के कब्जे से 1 नाजायज चाकू बरामदगी की गयी, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0017/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए सम्बन्धित अभियुक्त उमाशंकर सिंह पुत्र राजदेव सिंह निवासी दन्दूपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को कारण गिरफ्तारी बता कर दिनांक 09.02.2022 को समय 18.30 बजे मुरारपुर तिराहा से हिरासत पुलिस मे लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. उमाशंकर सिंह पुत्र राजदेव सिंह निवासी दन्दूपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 17/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 395/15 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0 216/15 धारा 302/364/120B भादवि थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण –
1. एक नाजायज चाकू
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री राजनारायन चौरिसाय थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 रामलाल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 अनिल सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
4. हे0का0 श्रीप्रकाश तिवारी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
5. हे0का0 शिवजी यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
6. का0 सुधीर यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।

