अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर तहसील संवाददाता)जिले के अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र के श्री राम चरन स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज शिवनगर कुमारगंज में शुक्रवार को 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं काे कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बेटियों में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मेडिकल टीम को देखकर घबराने की बजाय स्वयं ही बोलीं कि पहले हमें टीका लगाओ, ताकि कोरोना का खतरा कम हो जाए, रजिस्ट्रेशन के बाद छात्राओं ने वैक्सीनेशन करवाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा की एएनएम पूजा सिहं ने बताया कि को वैक्सीन का 200 डोज आया हुआ है।वही विद्यालय के छात्र छात्राओं को द्वितीय डोज के साथ साथ जिन छात्र-छात्राओं को प्रथम डोज नहीं लगी थी उनको भी लगाया जा रहा है। कोविड टीकाकरण के तहत 15 से 18 वर्ष के करीबन 40 छात्र-छात्राओं को दोपहर तक टीके लगाए गए शाम 3:00 बजे तक को वैक्सीन लगाया जाऐगा।इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय विक्रम सिंह ने बताया कि काेराेना टीकाकरण काे लेकर छात्र-छात्राएं जागरूक हो गए हैं। जो समय पर आकर कोविड टीकाकरण अपना करवा रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार मिश्रा, पारस नाथ पांडे, सिद्ध नाथ मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, उमेश प्रताप सिंह ,दिनेश कुमार मिश्रा ,अमित कुमार सिंह ,अशोक ओझा, संजू उपाध्याय , नीलम सिंह, रचना ओझा, चंदना गौड़ ,ज्योति सिंह क्षमा पाठक समय विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

