हमे ईमानदार और अपने काम के प्रति समर्पित लोगो की जरूरत है:राम जीत मौर्य

 

जौनपुर सरकारी कर्मचारी दिन-रात कड़ी मेहनत कर सरकार के तमाम योजनाओं का जनता के समक्ष क्रियान्वयन कराते हुए अपना पूरा जीवन सरकार की सेवा में समर्पित कर देता है ऐसे सेवा काल की समाप्ति के बाद उसे काफी दुख होता है।साथ काफी दिनों तक रहने वाले साथियों का साथ छूट जाता है ।परंतु जब वह सहयोगी और साथी बराबर मिलते रहते हैं तो उन्हें आत्मबल और सम्मान का बोध होता है। इसी का उदाहरण है जनपद के सदर कोषागार कार्यालय से रिटायर हुए नीरज कुमार श्रीवास्तव जो अपने पद से सेवानिवृत्त हुए तो उन्होंने अपने रिटायरमेंट के पश्चात अपने आवास पर अखंड रामायण का पाठ करते हुए अपने तमाम सहयोगियों को भी आमंत्रित किया।वही उनकी इस खुशी को बढ़ाते हुए विभाग के लोगो ने विदाई समारोह का भी आयोजन कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम राम जीत मौर्य रहे। इस मौके पर पहुंचे और सहयोगियों ने उन्हें अंगवस्त्रम और बुके देकर उनका विदाई समारोह भी किया ।मुख्य अतिथि ने कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि हमे ऐसे ईमानदार और अपने काम के प्रति समर्पित लोगो की जरूरत है।निश्चित रूप से श्रीवास्तव जी कमी हम सबको खलेगी। इस इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंह पूर्व अपर आयुक्त ,तहसीलदार व नायाब तहसीलदार केराकत, संभागीय निरीक्षक परिवहन विभाग अशोक कुमार श्रीवास्तव, कर्मचारी अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ,डीएम स्टोनो सुनील गौतम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, भाजपा काशी क्षेत्र के राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया व नीरज श्रीवास्तव की पत्नी ममता श्रीवास्तव पुत्र अर्पित श्रीवास्तव पुत्री यशी श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भजन सम्राट पंकज सिन्हा व सैली गगन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *