मिल्कीपुर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता)
जिले के मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र स्थित परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीण मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों ने मतदाता जागरूकता नारे लगाते हुए मताधिकार के प्रयोग की अलख जगाई।खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर सियाराम वर्मा के निर्देशन में शिक्षा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय तेन्धा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिधौना, प्राथमिक विद्यालय मसेढ़ा, प्राथमिक विद्यालय सराय धनेठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसेढ़ा, प्राथमिक विद्यालय टिकरा, प्राथमिक विद्यालय मिल्कीपुर, प्राथमिक विद्यालय गोकुला सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकों के नेतृत्व में नौनिहालों ने शत प्रतिशत मताधिकार के प्रयोग की अलख जगाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई मिल्कीपुर अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह, मंत्री भगवती प्रसाद यादव, विजय सिंह, सीमा गुप्ता, रेफांशू सिंह, विनय कुमार, किरण वर्मा सहित समस्त विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *