फसल की रखवाली करने गये किसान का कुए में मिला शव

अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता) जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई।इस घटना की सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।मिली जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कामगार गांव निवासी राम सुमिरन प्रजापति सोमवार की रात अपने घर से खेत की रखवाली करने के लिए निकले थे।राम सुमिरन जब काफी देर रात बीत जाने तक खेत से खाना खाने के लिए घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की परिजन उनको ढूंढ ही रहे थे तभी ग्रामीणों को गांव के बाहर एक कुएं में राम सुमिरन का शव दिखाई दिया।राम सुमिरन के मौत की खबर जंगल में आग की तरह गांव में फैल गई।देखते ही देखते वहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राम सुमिरन की ही कमाई से पूरे परिवार भरण पोषण होता था ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन नाबालिग बच्चे,पत्नी,बहन व बुजुर्ग मां हैं उनकी मौत से पूरे परिवार की दुनिया ही बिखर गई है।इस सम्बंध में हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि मृतक रामसुमिरन पुत्र राम सरन प्रजापति निवासी ग्राम पूरे कामगार खेत की रखवाली करने गए जिनका शव एक कुएं से बरामद हुआ है।शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *