मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को पहले मतदान फिर जलपान हेतु प्रशासन ने किया जागरूक

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकासखंड बीकापुर के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आज मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को पहले मतदान फिर जलपान हेतु जागरूक किया गया।इसी कड़ी में विकास खंड बीकापुर से खंड विकास अधिकारी सुश्री नंदिनी साह के नेतृत्व में विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए मशाल जुलूस निकाला गया।जो विकासखंड से चलकर यह मशाल जुलूस बीकापुर बाजार, तहसील, कोतवाली, सीडीपीओ कार्यालय , पोस्ट ऑफिस , प्राथमिक विद्यालय , भारती इंटर कॉलेज , सीएचसी , बैंक ऑफ बड़ौदा बीकापुर होते हुए प्राथमिक विद्यालय जलालपुर माफी पहुंचा जहां ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, विद्यालय के अध्यापक आंगनबाड़ी सहित ग्राम वासियों ने जुलूस का स्वागत किया। मशाल जुलूस के द्वारा मतदाताओं को मतदान के दिन समय से अवश्य मतदान। पहले मतदान फिर जलपान  हेतु जागरूक किया गया।
कर्मचारियों द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस में जो विकास के काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे। वोट हमारा है अधिकार, कभी न करें इसे बेकार। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। न जात पर न धर्म पर, बटन दबाएं  कर्म पर। बहकावे में कभी ना आना, सोच समझकर बटन दबाना। न नशे से न  नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से। हमको यह समझाना है, सबका वोट दिलवाना है। के नारे लगाकर सभी मतदाताओं को आकर्षित करते हुए मतदान हेतु प्रेरित किया गया।इस मौके पर
खंड विकास अधिकारी सुश्री शाह के नेतृत्व में विकासखंड से निकाले गए इस मशाल जुलूस में मुख्य रूप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, सीडीपीओ राजेश कुमार गुप्त, सहायक विकास अधिकारी अजय तिवारी , अवनीश शुक्ला, बद्रीनाथ पांडे, राहुल पाठक, उषा रानी शर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेश वर्मा, अवधेश प्रताप सिंह ,शुभम शुक्ला, राजेश कुमार, भीम सिंह रौनक ,रवि कुमार, सुरेश कुमार, जय प्रकाश वर्मा, अरुण दुबे, सृष्टि सिंह, एपीओ दानिश जमाल सहित मनरेगा स्टाफ एवं विकासखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मशाल जुलूस के इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी सुश्री शाह के निर्देश पर विकासखंड की तोरो माफी, गुंधौर भैरोपुर टिकरा सहित लगभग सभी ग्राम पंचायतों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी जुलूस निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *