वह यूक्रेन के डेनिप्रो यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा है। यूक्रेन पर हमले की खबर से माता-पिता समेत अन्य परिजन चिंतित हैं। हर समय उसके कुशल क्षेम के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। पिता गजेंद्र पांडेय ने भारत सरकार से बेटी समेत अन्य भारतीय क्षेत्रों को सुरक्षित लाने की मांग की है।
बेटी की सकुशल वापसी के लिए पिता ने की जतन लेकिन..
गजेंद्र पांडेय के मुताबिक, यूक्रेन में हालात बिगड़ने से पहले ही वो बेटी को वापस लाने की जुगत में जुट गए थे। गरिमा की सकुशल फ्लाइट से वापसी के लिए उन्होंने 35000 रुपया भी यूक्रेन भेज दिया था। गरिमा को तीन मार्च को यूक्रेन के ओडेसा से वाया दोहा कतर होते हुए दिल्ली वापसी की फ्लाइट का टिकट भी मिल गया था। लेकिन आज जब बात हुई तो पता चला की रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है।

