मुख्यमंत्री योगी बोले- सपा और बसपा डकैतों के साथ रहे हैं, दमदार सरकार चाहिए तो भाजपा को जिताइए

चित्रकूट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के चित्रकूट जिले पहुंचे। सीएम ने चित्रकूट के राजापुर में रामायण शोध संस्थान और बलिमिक आश्रम में रोपवे बनाने की बात कही। सुरक्षा का मुद्दा उन्होंने उठाया और कहा कि सपा और बसपा डकैतों के साथ रहे हैं। आतंकवाद और दंगाई समर्थक ही सपा है। भाजपा यहां पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे एयरपोर्ट और डिफेन्स कॉरिडोर बना रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले बिजली वितरण में भेदभाव किया जाता था अब ऐसा नहीं होता है। होली और दिवाली में जरूरतमंदों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। चित्रकूट और मानिकपुर दोनों सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

प्रदेश में एक दमदार सरकार की जरूरत है। पहले की सरकारें सरकारी धन में डकैती करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर से एक्सप्रेस-वे भी बनता है और माफियाओं को रगड़ने से सरकार चलाने के लिए पैसा भी आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *