भागीदारी समाज पार्टी ( पी )‌ ने दिया गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नारायण राय को समर्थन

जौनपुर । जफराबाद विधानसभा के गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के समर्थन में भागीदारी समाज पार्टी ( पी ) ने ताल ठोंकी दिया । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति ने‌ गठबंधन प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के मुख्य चुनाव कार्यालय जगदीशपुर पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा‌ कि, जगदीश नारायण राय साफ ,सुथरी छवि के नेता हैं, कैबिनेट मंत्री रहते उनके द्वारा क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराये गये थे । हम-सब मिलकर इस बार जगदीश नारायण राय को छड़ी वाली बटन को दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी निषाद, जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, नन्दलाल यादव, सुशील श्रीवास्तव, शिवजीत यादव, दिनेश यादव फौजी, विधानसभा अध्यक्ष रमेश साहनी, परवेज आलम, सूक्खू राजभर, मूर्ति निषाद, कमला सोनकर , अनवारुल‌ ,सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *