पाली-(हरदोई) तहसील सवायजपुर क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा पाली के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कॉलेज के 63 वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक विमलेश कुमार मिश्र के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत से जुड़े तमाम एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है। आपको बतादें कि सेवानिवृत्त शिक्षक विमलेश कुमार मिश्र की परिजनों के मुताबिक 09 मार्च की रात्रि को लगभग 11 बजे हृदयगति रुक जाने के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया।जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गंगा नदी पांचाल घाट फर्रूखाबाद में किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते बेटे अभिषेक मिश्रा ने दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक विमलेश कुमार मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक समाज एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लगभग 37 वर्ष तक शिक्षक के पद पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले गत वर्ष 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हुये शिक्षक विमलेश कुमार मिश्र व्यक्तित्व के धनी,कर्मठ, सरल स्वभाव के साथ- साथ सदैव अपने कार्य के प्रति सजग रहकर, बच्चों के प्रति स्नेहभाव,विद्यालय के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने की मिसाल कायम की। उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया। वे एक कर्मयोगी शिक्षक के साथ -साथ मार्गदर्शक भी थे। सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान किया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ वेदप्रकाश द्विवेदी सहित समस्त स्टॉफ ने गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की एवं उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। प्रधानाचार्य डॉ द्विवेदी ने कहा कि मिश्रा जी के निधन से मेरा मन काफी दुःखी है लेकिन समय के आगे सभी को झुकना पड़ता है।साथ ही समस्त विद्यालय परिवार मिश्रा जी के निधन पर काफी दुःखी है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।ईश्वर उस दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

