कुशीनगर: भाजपा के प्रदेश नेता राकेश पाण्डेय जी ने बेसिक शिक्षा विभाग कुशीनगर जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार में लिप्त बीएसए विमलेश कुमार की जांच कराने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर 11 मार्च 2021 को शिकायत की थी |
उन पर राकेश जी ने आरोप लगाया था कि उर्दू अध्यापक की अनियमित अवैध 6 अध्यापकों की नियुक्ति की गई जबकि उर्दू अध्यापक भर्ती पर सरकार द्वारा पूर्व प्रतिबंध था फिर भी धनउगाही के चक्कर में फंसकर अध्यापकों की नियुक्ति कर दी |
राकेश जी बताते हैं कि उन्होंने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के प्रथम चरण में नियुक्त अध्यापकों का जो पूर्व में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे उनके अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों का बिना सत्यापन कराए वेतन भुगतान भी कर दिया|
राकेश जी गंभीर आरोप लगाते हुवे कहते हैं कि धन उगाही के मोह में इतना फंस गए थे कि उन्होंने 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त 108 शिक्षामित्रों का भी बिना सत्यापन कराए वेतन व एरियर भुगतान कर दिया |
उपरोक्त शिकायतों के प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर विमलेश कुमार गंभीर भ्रष्टाचार में व्याप्त अनियमितताओं में लिप्त प्रथम दृष्टया दोषी उत्तरदाई पाए जाने पर सरकार द्वारा उनका निलंबन कर दिया गया|
इनके खिलाफ राकेश जी ने और कई आरोप लगाए है जिसमे अध्यापकों को परताड़ित/शोषण करना / निचले कर्मचारियों केंद्रीय विद्यालय में ट्रांसफ़र पोस्टिंग में धनउगाही करना था जिसके वजह से अध्यापकों और कर्मचारियों ने भय का माहौल व्याप्त था | सरकार के द्वारा उनके समय में हुवे सारे काम की जाच करानी चाहिए

