
अयोध्या राजेश srivastava bearu
अयोध्या।पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या के पी सिंह ने नाविक कुलदीप मांझी पुत्र अन्नू मांझी निवासी कन्धरपुर निर्मोचन घाट थाना राम जन्मभूमि ,जनपद- अयोध्या को उनके द्वारा किये गये मानव रक्षा में सराहनीय कार्य के लिये अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।मालुम हो कि कुलदीप मांझी ने गत 15 मार्च को 13.30 बजे नयाघाट पुल के पास सरयू नदी में स्नान करते हुए 03 व्यक्तियों को डूबते हुए देखा गया, उसके उपरान्त इनके द्वारा तत्परता पूर्वक अपनी नाव के साथ डूब रहे व्यक्तियों के पास पहुंचकर अपनी कार्यकुशलता एवं सूझ-बूझ के साथ डूब रहे 02 लोगों को सकुशल बचा लिया गया था यह कार्य मानव जीवन रक्षा के साथ ही साथ इनके अदम्य साहस का परिचायक है।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या के पी सिंह ने कुलदीप को इस नेक कार्य के लिये बधाई और शुभकामनायें दिया और कहा कि “हम सभी को अपने आस-पास के जरूरत मंद लोगों की मदद करनी चाहिए।”

