अयोध्या।
नवरात्र तथा रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ अयोध्या में पैदल मार्च किया गया।
अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने लोगों में सुरक्षा का विश्वास दिलाया।
कुछ दुकानदार जो अपनी दुकानों को पटरियों पर ज्यादा बढ़ाए थे उनको पीछे करने का सख्त निर्देश दिया गया।
अयोध्या के लोकप्रिय कोतवाल देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में यह रुट मार्च निकाला गया।
मेला क्षेत्र में कई दुकानदारों को जो मुख्य मार्ग के अगल बगल अतिक्रमण किए थे सख्त हिदायत दी गई की वे अतिकर्मण ना करें।
साथ ही बताया गया कि सभी सतर्कता बरतें, कोई भी विषय वस्तु संदिग्ध दिखने पर पुलिस को तत्काल 112 पर सूचना दें।
मेला को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

