विद्यालय में थानाध्यक्ष ने वितरित किया अंकपत्र व पुरस्कार

खेतासराय
श्री रामदेव विद्या मंदिर जू0हा0 स्कूल गुरैनी में बीते मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2021 -22में उत्तीर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय में अंकपत्र व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में खेतासराय थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में नामित सभासद मनीष गुप्ता रहे।
उक्त विद्यालय के कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को थानाध्यक्ष ने अंकपत्र देकर पुरस्कृत किया।
थानाध्यक्ष के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
पुरस्कार वितरण के पश्चात महिला कांस्टेबल ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के। अध्यक्ष रामदेव गुप्ता, प्रधानाचार्य सरोज यादव,डॉ0अमलेंद्र,चंद्र शेखर, रामयश, आरती, रिया,विद्यालय के समस्त अध्यापक सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पधारें सभी के प्रति प्रबंधक दीपक गुप्ता ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *