सपा को झटका: एक और मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा, कहा-अत्याचार पर आवाज नहीं उठा रहे अखिलेश यादव

यूपी चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव सपा से अलग होने के संकेत दे रहे हैं। उधर, अन्य नेता भी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सपा नेता कासिम राईन ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने में कोई रुचि नहीं है। आजम खां का पूरा परिवार जेल में डाल दिया गया पर अखिलेश यादव नहीं बोले। नाहिद हसन को जेल में डाल दिया गया और सहिजल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया लेकिन सपा अध्यक्ष ने इस पर आवाज नहीं उठाई। कासिम राईन ने कहा कि सपा अध्यक्ष के मुसलमानों के प्रति इस तरह के व्यवहार से खिन्न होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कासिम सुल्तानपुर जिले के सेक्टर प्रभारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *